पाली/हरदोई।क्षेत्र के सिमरिया गांव में गेट के साथ उसका पिलर गिरने से 5 बर्षीय बहन की मौत हो गयी जबकि उसके दो चचेरे भाई घायल हो गए।
सिमरिया गांव निवासी जितेंद्र मिश्र ने गांव में ही गोंडा(बग्गर) है।जिसमें एक लोहे का गेट लगा है।जितेंद्र के दो पुत्र आर्यन(7) व वेदांश(5) वर्ष अपनी चचेरी बहन मन्नत(5) के साथ गोंडा के लोहे के गेट पर झूला झूल रहे थे तभी अचानक पिलर के साथ भरभराकर गिर पड़ा।पिलर के नीचे मन्नत के आने से उसकी मौत पड़ोसियों द्वारा मलवा हटाने से पहले ही हो गयी थी।संतुष्टि के लिए परिजन उसे दिखाने वाहन से ले जा रहे थे।फिर वह वापस आ गए।मन्नत के चचेरे भाई आर्यन व वेदांश के हल्की चोटें आई हैं।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
Related Posts

