खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चे दिखे उत्साहित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। कोरोना के कारण 11 माह से बंद चल रहे परिषदीय विद्यालय सोमवार से खुल गये। स्कूल पहुँचे बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर चहक उठे। फूल एव गुब्बारों से सजे स्कूल में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजर कर बच्चों को प्रवेश दिया गया। महीनों बाद बच्चों को स्कूल में देखकर शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखाई दिये। बताते चले कि कोरोना के कारण बीते 11 माह से बन्द चल रहे स्कूलों में रौनक लौट आयी है। तभी से बच्चे घर पर थे। सोमवार को 11 माह बाद बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजर कर स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिया गया। महीनों बाद बच्चों को स्कूल में देखकर शिक्षकों भी काफी उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षकों ने बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग, सैनिटाइजर व मास्क लगाने के बाद स्कूल में प्रवेश किया तथा बच्चों के रौली चन्दन लगाया गया तथा केक काटा गया। महीनों बाद अपने दोस्तों व शिक्षकों से मिलकर बच्चे काफी खुश दिखाई दिये। प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रथम दिन सोमवार को कक्षा एक एव कक्षा पाँच के बच्चों को बुलाया गया था शिक्षण कार्य के साथ साथ बच्चो ने महीनों बाद स्कूलो में एमडीएम का भोजन खाया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, करपिया, जकरिया, कपरियनपुरवा, सहित आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ श्री पटेल ने बताया कि काफी लम्बे समय के बाद बच्चे स्कूल आए हैं। बहुत ही खुशी हो रही है। शासन की गाइड लाइन के अनुसार बच्चों को पढ़ाया जाएगा। कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई थी। उसकों सुचारू किया जाएगा।

 

 

 

Don`t copy text!