एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बिजली बिल में लगे ब्याज से लोगो को मिलेगी राहत विभाग ने शुरू की एक मुश्त समाधान योजना बिल पर लगे सरचार्ज से 100 प्रतिशत मिलेगी छूट सीएससी केंद्र से भी मिलेगा योजना का लाभ अब बिजली बिल भुगतान के लिए किसी भी उपभोगता को दूर के पावर हाउस जाने की जरूरत नही गांव में खुले सीएससी केंद्रों से उनको उसकी सुविधा उतने ही पैसो में रसीद के साथ मिल जायेगी विभाग के द्वारा मार्च माह में चल रही एक मुश्त समाधान योजना के लिए किसी भी सीएससी केंद्र से को भी उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा कर बिल पर लगे सरचार्ज में 100 प्रतिशत का लाभ भी ले सकता है जिसकी रसीद उपभोक्ता को तुरंत मिल जायेगी ये सुविधा जिले के सभी केंद्रों से लोगो के लिए उपलब्ध है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा सरकार की बहुत सी महत्व पूर्ण लोगो को उनके पास खुले केंद्रों से सुविधा मिल रही है एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत 1 मार्च से 15 मार्च के बीच कोई भी उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा कर 31 मार्च के पहले अपना भुगतान कर बिल में लगे सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट पा सकता है।
क्या है एक मुश्त समाधान योजना
विद्युत विभाग के द्वारा साल में एक बार अभियान चला कर बिल के बकायेदारों को एक मौका दिया जाता है कि वो अपना बिल जमा कर दे और उस पर लगे ब्याज से उनको राहत मिल जाती है जिसके लिए किसी भी उपभोक्ता को पहले पंजीकरण करना होता है एलएमवी-1 घरेलू एवं एलएमवी निजी नलकूप श्रेणी के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के विलम्बित भुगतान अधिभार की 100 प्रतिशत छूट हेतु ‘‘एकमुश्त समाधान योजना सी एस सी केन्द्रों के माध्यम से शुरू की गयी है।
रसीद की सत्यता की जांच क्यूआर कोड
अगर आप सीएससी केंद पर भील भुगतान करते है तो आप को घबराने की जरूरत नही क्यो की बिल भुगतान के बाद मिलने वाली रसीद पर क्यूआर कोड के माध्य्म से स्कैन कर भुगतान का पूरा विवरण जान सकते है।
कोई अतिरिक्त भुगतान नही
अगर आप किसी भी सीएससी केंद्र पर अपने बिल का भुगतान कर रहे है तो वहाँ पर आप को कोई भी अतरिक्त भुगतान करने की जरूरत नही आप की राशीद में जो राशि लिखी है केवल उतना ही भुगतान करना होता है अगर कही भी अधिक भुगतान लिया जाता है इसकी शिकायत विभाग या सीएससी के जिला कार्यालय में लिखित रूप में दर्ज करा सकते है।
15 मार्च तक होगा पंजीकरण
बिजली बिल में लगे सरचार्ज माफी के लिए किसी भी उपभोक्ता को विभाग या सीएससी के मध्याम से 15 मार्च तक पंजीकरण करना होगा और 31 मार्च तक शेष बिल का भुगतान करना होगा भुगतान न करने की दशा में योजना का लाभ नही मिलेगा। जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि सीएससी के माध्यम से लोगो को सरकारी सेवा गांव में देने का कार्य किया जा रहा है जिस से लोगो को दूर न जाना पड़े और उनका काम आसान हो जाये जिले के सभी केंद्रों से एक मुश्त समाधान योजना का पंजीकरण किए जा रहे है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

