हरदोई । पंचायत चुनाव से संबंधित बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय पर किया गया।बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी प्रकाश पाल मौजूद रहे।जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। इसी के तहत जिला पंचायत वार्ड सह बैठके संपन्न हो चुकीं हैं।
इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक गांव प्रत्येक घर तक 11 मार्च से 18 मार्च के मध्य ग्राम चौपाल के माध्यम से पहुंचने की योजना बनाई है अतः पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की योजना पर कार्य करें।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने कहा चूंकि भारतीय जनता पार्टी 365 दिन 24 घंटे काम करने वाला राजनीतिक दल है जिसका प्रत्येक बूथ पर मजबूत आधार है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव दर चुनाव जीत हासिल करने वाली पार्टी बनी है कार्यकर्ताओं को इसी लय को बरकरार रखना है जब तक दूसरे राजनीतिक दल योजना बनाने में व्यस्त रहते हैं तब तक हमारा कार्यकर्ता जमीन पर एक मजबूत आधार बनाने का कार्य कर चुका होता है हमारी जीत का यही मंत्र है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से ग्राम प्रवास की योजना के बारे में बताया।
बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री राजीव रंजन मिश्रा राम किशोर गुप्ता गुड्डू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश पाठक अजय अवस्थी विशुन दयाल शुक्ल पूजा मिश्रा उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री संदीप सिंह विनोद राठौर एस पी मौर्या प्रीतेश दिक्सित संजय सिंह श्रवण कनौजिया जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन इंजीनियर ओम वर्मा अनुराग मिश्र सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे अजय शुक्ला मीना वर्मा जय देवी राजपूत नीतू चंद्रा
चार मंत्री संदीप अवस्थी मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक कार्यालय मंत्री अतुल सिंह आईटी प्रमुख सौरभ सिंह गौर गांगेश पाठक जिला मीडिया प्रभारी भाजपा हरदोई बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

