पुण्यतिथि पर याद किये गये अहमद नईम, दी श्रद्धाजंलि

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जूनियर अधिवक्ताओं के वाद में बहुत मदद करते थे अहमद नईम खान, व छोटो से बहुत प्यार करते थे। बाबू अहमद नईम खान बड़े वकील के साथ-साथ बहुत बड़े इंसान भी थे। उक्त विचार गॉधी भवन में अहमद नईम खान की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में जिला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने व्यक्त किये। सभा मे बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष जिला बार सुरेन्द्र सिंह बब्बन ने कहा कि नईम बाबू को सीआरपीसी जबानी याद थी। वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल राकेश त्रिवेदी कहा कि नईम साहब के नाम से अधिवक्ताओं में प्रसिद्ध अहमद नईम मानवता के बड़े पैरोकारों में थे व अक्सर कहते थे संसार मे मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है। इस मौके पर मो. सबाह, हिसालबारी किदवई, हुमांयू नईम खान, राजेश प्रकाश सिंह, विनय प्रताप सिंह गुड्डू, दानिश, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा आदि ने चित्र पर श्रद्धा सुमन आर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!