गायत्री मिशन! आयोजित सामूहिक विवाह में 41 जोड़े हुए एक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर, बाराबंकी। रामनगर क्षेत्रीय विधायक ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम मे पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के पीजी कॉलेज में 41 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। गायत्री मिशन से जुड़े आचार्यो चक्रेश पांडेय, अमर केश सिंह व उनके सहयोगियों ने वैदिक रीति रिवाज से उनका विवाह संपन्न कराया। विधायक शरद कुमार अवस्थी ने पहुंचकर कर नव दंपतियों को आशीर्वाद देकर सरकार द्वारा दी गई सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाई है। इसका लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। अधिकारी भी इसका गांव गांव प्रचार करें। कार्यक्रम में चेयरमैन बद्री बिशाल त्रिपाठी, एसडीएम राजीव शुक्ला, सीओ दिनेश कुमार दुबे, ईओ मनीष राय, एडीओ आईएसबी देव नायक, एडीओ समाज कल्याण अरविंद, अधिशाषी अधिकारी मनीष राय आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

