पटरी खोद कर बनाया गड्ढा, आयेदिन लगता है जाम
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर, बाराबंकी। कस्बे की सड़के चैड़ीकरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है जिस कारण सड़क की पटरियों के गड्ढों से दुकानदारों को दिक्कतें महसूस हो रही हैं। होली का त्योहारी सीजन चल रहा है। दुकानों के सामने पटरी खोदकर गहरी खाई जैसी बना दी गई है। कोई ग्राहक दुकान पर समान लेने आना चाहता है तो दुकान पर नहीं आ पाता है। ऐसी स्थिति में वह इस प्रशासनिक व्यवस्था को वह कोसता रहता है। व्यापारी की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। कस्बे में सड़क के दोनों तरफ पटरियों को चैड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग सीडी वन द्वारा किया जा रहा है। कार्य से पहले विभागीय अधिकारियों के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा वार्ता की गई थी कि जितना खुदे उतना बने इस पर सहमति बनी मगर अब विभाग इसका पालन नहीं कर रहा। होली का त्यौहार भी आ रहा है। दुकान दारों को सामान बेंचने में परेशानी हो रही क्यों कि गड्ढा पार कर ग्राहक दुकान नहीं पँहुच पा रहा है। दिन में सड़क पर डंपर लगाकर मलवा भरने से रोड जाम भी हो जाती है और महादेवा जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत हो रही है । कस्बे के व्यापारियों कहना है कि लोक निर्माण विभाग मजदूरों व संसाधनों को बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्य करें और कचरा भरने का कार्य रात में करें तो दुकानदारों के लिए और मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आसानी हो । हालांकि इस गंभीर समस्या की तरफ विभाग नहीं देख रहा है और लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आता जिससे कार्य धीमी गति से होते हुए दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। विभाग के प्रति लोगों में नाराजगी फैली है। दुकानदारों का कहना है कि इस कार्य को होली के त्यौहार के बाद किया जाए या फिर तेज गति से जितना खुदे उतना पाट भी दिया जाय।

