दंबगो के हौसले बुलन्द, गरीब को किया लहूलुहान पुलिस को दी तहरीर, अरोपी फरार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामनगर बाराबंकी। योगी सरकार मे दंबगो के हौसले बुलन्द होते जा रहे है। अब तो लोगो का जीना मुहाल हो गया है। वही जिले के रामनगर क्षेत्र मे दंबगो की गरीब की जमीन पर नियत खराब हो गई और मकान की भूमि हथियाने की नियत से दबंगों ने प्रधानमंत्री आवास बना रहे गरीब को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहंशाह आलम पुत्र रहमत अली निवासी कस्बा व थाना रामनगर को प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा आवास मिला था। जिसे वह अपने भूमि में बना रहा था पड़ोस के रहने वाले सलीम रईस बेग व अनीस बेग घर की भूमि हड़पने के लिए उसे मकान नहीं बनाने दे रहे थे इस संबंध में शहंशाह आलम ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर डीके दुबे प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज थाना रामनगर व नगर पंचायत रामनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराए जाने की सहमत दिए जाने के बाद जब शहंशाह आलम अपना मकान बनवा रहा था। आज शनिवार को दिन में करीब 12 बजे सलीम पुत्र नौशाद रईस बेग अनीश बेग पुत्र गण इशहाक मिर्जा सुहेल बेग पुत्र रईस बेग जईम पुत्र सलीम व रहीम बेग भोलू पुत्र गण अल्लन ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर घर में घुसकर शहंशाह आलम को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल शहंशाह को इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले गई इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। घायल के भाई सरफराज आलम ने मारपीट करने वाले मारपीट कर घायल करने वाले लोगों के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र थाना रामनगर पर दिया है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!