खेल से होता है मानसिक विकास: राकेश वर्मा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

फतेहपुर बाराबंकी। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। क्रिकेट अनिष्चितताआ का खेल है, जिसमे काफी उतार चढाव देखने को मिलता है। इस खेल के माध्यम से संघर्ष करने की क्षमता बढती है, साथ ही एक दूसरे के भावनाओं से जुडने का भी अवसर मिलता है। उक्त विचार पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने नगर पंचायत बेलहरा मे सपा के दिवंगत कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा की याद मे आयोजित स्वर्गीय बाबू बेनी प्रसाद वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट के समापन अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे ऐसे आयोजनो से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियो को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिलता है, साथ ही कुछ सीखने को भी मिलता है। उन्होने कहा कि बाबू जी ने अपनी जीवनकाल मे हमेषा ही खेल को बढावा दिया है। आगामी 27 मार्च को बाबू जी की मूर्ति के अनावरण के लिये सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव आ रहे है, जिससे आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आकर कार्यक्रम को सफल बनाये। टूर्नामेन्ट के समापन अवसर मे मौजूद जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने युवाओ को तरजीह दी है, उनकी पढाई से लेकर रोजगार तक देने का कार्य देना सिर्फ समाजवादी पार्टी की सोच रही है। भाजपा सरकार षिक्षित युवाओ को नौकरी देने के बजाय उनसे पकौडे तलवा रही है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेष के युवाओ के लिये अनेको प्रकार के प्रभावी कदम उठाये है, और आगामी 2022 मे सरकार बनने पर युवाओ के लिये रोजगार उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम के अन्त मे विजयी टीम को टूर्नामेन्ट के आयोजक द्वारा 52 हजार रुपये तथा रनर टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे आये हुए अतिथियो का चेयरमैन अयाज खां द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में शहाब खालिद, चैधरी सरताज, चेयरमैन रेहान कामिल, चैधरी अदनान, गुड्डू हसन, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, उसामा अंसारी आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

 

Don`t copy text!