चेयरमैन ने भण्डारा का किया उद्घाटन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर, बाराबंकी। दूरदराज से आए कांवरियों की सेवा करने के लिए स्थानीय समाजसेवियों ने भंडारे लगवाए। जिनमें दूर दराज से आये भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।केसरीपुर क्रॉसिंग से मुड़ते ही बालमुकुंद मौर्या द्वारा छोला चावल कढ़ी पनीर का भंडारा लगवाया गया।वहीं उसके बगल ही अध्यापक श्री नारायण उपाध्याय द्वारा बूंदी का प्रसाद भक्तों को खिलाया जा रहा था।इसी के बगल नगर पंचायत रामनगर द्वारा विशाल भंडारा लगाया गया था। जिसका चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उसके बाद सभासद संत कुमार उपाध्याय, शुभम जयसवाल ,हरीश लंबरदार, अवनीश मिश्रा , शिव कैलाश ,इसरार, केडी ,समेत कई सभासदों ने आकर भक्तों को प्रसाद दिलवाने में मदद की। वही बड़े बाबू रामकरन बल्लू बाबा, बंटी ,मोनू ,प्रफुल्ल तिवारी ने भी भंडारे में आए हुए लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसी के साथ महादेवा में भी दर्जनों की संख्या में भंडारे लगाए गए थे। जिनमें भी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे देर रात तक चलते रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!