बाराबंकी। शिक्षा के अधिकार अधिनियम यानि आरटीई के तहत एसएसी, एसटी, निशक्त व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में शुरुवाती कक्षाओं से कक्षा आठ तक 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने का प्रावधान है, 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क प्रवेश का भुगतान राज्य सरकार करेगी बच्चा जिस शहर या गांव का है उसे अपने क्षेत्र के निजी स्कूल में पहले प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत अम्बेडकर शिक्षा सेवा संस्थान (पंजी.) जिला कमेटी बाराबंकी उत्तर प्रदेश द्वारा एक दिवसीय निशुल्क पंजीकरण व शिक्षा जागरूकता कैंप का आयोजन किया। जिसमें पात्र बालक, बालिकाओं का ऑनलाइन आवेदन किया गया। कैंप में प्रमुख रूप से महेंद्रनाथ वाल्मिकी, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव पवन चैधरी, संगठन सचिव संजय बीएलटीसी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष दीपू वाल्मिकी जी, सह संगठन सचिव मुकेश चैधरी, सह संगठन सचिव सुमित कुमार नायब, जिलाध्यक्ष बाराबंकी अमित कुमार गौतम मुकेश कुमार व जिला कमेटी बाराबंकी के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने भाग लिया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

