बिजली चोरों पर कसा विभाग का शिकंजा, चलाया अभियान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाााराबंकी। चेयरमैन पॉवर कॉर्पोरेशन लि. उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में एटी-सी लॉस कम करने के क्रम में अत्यधिक हाई लॉस वाले मसौली के जकरिया फीडर पर आज शनिवार को अवर अभियंता मसौली जेपी सिंह अपने कर्मचारियों के साथ एवं विजिलेंस टीम के अवर अभियंता पीसी यादव मुख्य आरक्षी रवीन्द्र कुमार सिंह के साथ में बकायेदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सिसवारा के धर्मराज पुत्र कामता प्रसाद, चन्दनपुरवा वीरेंद्र कुमार पुत्र राम नरेश, प्रवीन कुमार पुत्र महादीन, राकेश कुमार पुत्र राजकरन, श्रीचंद पुत्र अंगद सिंह, मातादीन पुत्र खुशीराम, रणवीर सिंह पुत्र शत्रोहन, करपिया निवासी रामचन्द्र पुत्र बदल, शिवबरन पुत्र खेमई, सुनील कुमार पुत्र पवन कुमार, बीरबल पुत्र मोहर्रम अली द्वारा कनेक्शन विछेदन के बाद भी बिजली जलाते हुए पकड़े जाने पर एंटी पॉवर थेफ्ट थाना ओबरी बाराबंकी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। चेकिंग अभियान के दौरान अजीत कुमार यादव, सतेंद्र सिंह व अवधेश कुमार शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

