अब्दुल माजिद दरियाबादी के तत्वाधान में सेमिनार आयोजित
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। अब्दुल माजिद दरियाबादी के विषय में एक रोजा सेमिनार का आयोजन सम्पन्न हुआ। कौमी काउंसिल बराय उर्दू जबान के माली ताऊन व भारत गौरव समाज संस्थान आजाद नगर बाराबंकी के जेरे एहतेमाम एक रोजा सेमिनार का आयोजन हुआ। उनवान नामवर अदीब व सहाफी अब्दुल माजिद दरयाबादी 14 मार्च शुभम गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरबल शर्मा ने की उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए हाजी सरवर अली रिजवी ने कहा मौलाना अब्दुल माजिद दरयाबादी एक नेक व काबिल दानिश्वर नामवर अदीब व सहाफी के साथ-साथ एक काबिल व नेक इन्सान भी थे। उन्होंने हमारे जिले का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। वह एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने कुरान जैसी नायाब किताब का तर्जुमा (अनुवाद) अंग्रेजी जबान में किया जो काफी सराहा गया। कार्यक्रम में डा. बीरबल शर्मा, प्रदीप सारंग, महेंद्र प्रताप सिंह, मो. उबैद ‘अश्शू‘ आदि लोगो ने मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

