माजिद दरियाबादी की याद में हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
बाराबंकी। फतेहपुर अन्तर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में कमल फाउण्डेश के तत्वाधान में मौलाना अब्दुल माजिद दरियाबादी की याद में एक वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मदरसा जामिआतुल इमान के छात्र छात्राओं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जमाते इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष डा. अलाउद्दीन भट्ठ ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से कहा कि जिसके पास विधा है न तप है न दान है न शील है वह मनुष्य के रुप में पशु है और धरती का भार है। हाफिज अब्दुल हई ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही देश और समाज का विकास कर सकता है। वार्षिकोत्सव में मदरसे के दस बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादुवेन्द्र प्रताप सिंह ने की और संचालन मौलाना मेराज कमर ने की। इस मौके पर पूजा सिंह, भीम सिंह, यशवंत सिंह, डा. मोहम्मद अहमद, कमरुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

