शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने खोला अभियान 84 लीटर शराब के साथ आठ अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देशन पद जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर 84 लीटर कच्ची शराब व उपकरण समेत आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। नगर कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त जानकी पुत्र स्व. मैकू कनौजिया निवासी आलापुर के पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की वहीं इसी कोतवाली क्षेत्र में मनोज कुमार पुत्र त्रिलोकी, राजमल पुत्र स्व. भल्लर निवासी जसमण्डा के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं थाना कोठी पुलिस ने भी रामकुमार, दिनेश पुत्रगण जंग बहादुर रावत निवासी रेसण्डा के पास से 20 लीटर कच्ची शराब व उपकरण बरामद किये। थाना बड्डूपुर पुलिस ने भी लाला उर्फ उमापति के पास से बीस लीटर कच्ची शराब बदोसरांय पुलिस ने राज बहादुर लोध के पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किये। वहीं थाना रामनगर पुलिस ने भी अभियुक्ता रेश्मी पत्नी महंत निवासी सिसौण्डा के पास से 9 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

