हरदोई।पाली थाना क्षेत्र के गौरखेड़ा गाँव में मंगलवार दिन में पांच बजे के एक ट्रैक्टर पलट जाने से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के गौरखेड़ा गाँव निवासी अमरसिंह अपने साथी निजामपुर सैदा गाँव निवासी मझिले के साथ अपने ट्रैक्टर से सरसों खांदने जा रहे थे वह जैसे ही कटरा विल्हौर हाइवे के किनारे पहुंचे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार मझिले व अमरसिंह दव गये जब तक उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने बाहर निकाला तब तक अमरसिंह की मौत हो चुकी थी वहीं मझिले को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। अमरसिंह के दो पुत्र व एक पुत्री है उसकी पत्नी सीता स्वस्थ विभाग में आशा के पद पर कार्य कर रही वहीं दोनों खेती किसानी कर अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। पाली एसो राजेश राय ने बताया कि सूचना मिली है दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

