बुजुर्ग किसान को बेरहमी से पीटा, मौत खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद

जैदपुर बाराबंकी। खेत में सिंचाई को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया, जिसमे एक पक्ष के लोगो ने एक बुजुर्ग किसान को इतनी बेहरमी से पीटा की उसकी मौके पर मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है और मृतक किसान का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जैदपुर क्षेत्र के मानपुर डेहुवा गांव मे बुधवार की सुबह करीब 8 बजे किसान महादेव खेत मे सिचाई कर रहा था तभी 70 वर्षीय शत्रुधन ने इसका विरोध करने लगे, बात इतनी बढ़ गई की लोगो को बीच बचाओ करने लगे। महादेव वहाँ से तो चला गया लेकिन कुछ ही देर के बाद महादेव अपने कुछ साथियो के साथ वहाँ पंहुचा तो शत्रुघ्न को अकेला पाकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसके चलते बुजुर्ग किसान शत्रुघ्न गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसे पास के सीएससी ले गए जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी मौके पर पहुची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद गाँव में तनाव स्थिति बन गई और लोगो में आक्रोश व्याप्त है। जिसके बाद पुलिस अधिकारियो ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

 

मृतक के पुत्र ने दी पुलिस को तहरीर

मृतक किसान के बेटे शिवम सैनी का कहना है कि सुबह महादेव कुछ लोगो के साथ खेत में पानी लगा रहा था। जब इसकी जानकारी पिता शत्रुघ्न को हुई तो खेत जा कर मना किया तो ये लोग विवाद करने लगे। अवेश में आकर महादेव और उनके साथियो ने मेरे पिता को पकड़ कर ले आए और उनको पीट-पीटकर मार डाला।

 

आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा: एडिशनल एसपी

एडिशनल एसपी मनोज पांडे का कहना है कि थाना जैदपुर के ग्राम मानपुर डेहुवा मे सुबह खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद हो गया था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई, जिस पर महादेव अपने साथियों के साथ मिलकर शत्रुघ्न पर हमला कर दिया। जिससे शत्रुघ्न की मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल एसपी मनोज पांडे ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवम ने अरौपी महादेव और उनके पुत्र के विरुद्ध तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!