कथा के पांचवे दिन भक्ति में झूम उठे भक्त

रामसनेहीघाट बाराबंकी। जनपद के ग्राम सिल्हौर में तेजनरायण तिवारी के द्वारा श्री लालेश्वर धाम गोमती नदी के तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन अमेठी से पधारे कथा वाचक पंडित माताफेर तिवारी निर्मोही ने भक्तों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षस पूतना को भेजता है। पंडित माताफेर तिवारी ने कहा पूतना भेष बदलकर भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्री कृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने के की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इन्द्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इन्द्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इन्द्र एक सप्ताह के बाद बारिश को बंद कर देते हैं। वहीं कथा सुन कर भक्ति में झूम उठे भक्त ने राधे राधे के जयकारे से पूरा पंडाल झूम उठा इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण तिवारी शेष नारायण तिवारी जवाहर लाल तिवारी रूप नरायण मनीष तिवारी के साथ सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

 

Don`t copy text!