हैदरगढ़ बाराबंकी। जनपद में स्थापित बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की हैदरगढ इकाई द्वारा बलरामपुर फाउंडेशन के संयोजन से गर्मियों के मद्देनजर जनसाधारण को शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु तहसील परिसर में एक वाटर कूलर तथा एक वाटर प्यूरीफायर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन उप जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक बीके यादव द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। इस अवसर पर तहसील के कई विभागीय अधिकारियों के अलावा चीनी मिल के महाप्रबंधक वाणिज्य आशीष छावछारिया, प्रबंधक मानव संसाधन पुनीत मिश्र, सहायक महाप्रबंधक गन्ना धर्मेश मेहरोत्रा, सहायक प्रबंधक ऋषि दुबे, सुरक्षा अधिकारी निरंजन कुमार सहित चीनी मिल परिवार के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

