आकर्षण का केंद्र है ग्राम गरी का पंचायत घर: शरद अवस्थी रामनगर विधायक ने किया उद्धघाटन
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स
प्रधान अमर बहादुर की हो रही है हर तरफ चर्चा
रामनगर बाराबंकी। अपनी स्वास्थ की परवाह किये बैगेर दूसरी की भलाई मे लगे रहने वाले के साथ भगवान रहता है। जी हां मैं बात कर रहा हूँ ग्राम गरी के निवर्तमान प्रधान की जो गम्भीर बीमारी के बावजूद पंचायत घर बनवाने में लगे रहे और जब वह बन कर तैयार हुआ तो लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। जानकारी के मुताबिक रामनगर के गरी निवासी पूर्व प्रधान अमर बहादुर सिंह बबलू काफी बीमार रहते हैं।अभी दिल्ली से लीवर का ऑपरेशन करवाकर लौटे हैं लेकिन अपने गांव में पंचायत घर अच्छा बने इसके लिए लगातार पूंछते रहे व निर्देश देते रहे।अब वह सड़क किनारे बनकर तैयार है। कम्प्यूटर कक्ष भी लगेगा रू करीब 13 लाख 40 हजार की लागत से बने इस पंचायत घर में दो कमरे बने हैं जिनमे एक में सचिव बैठेंगे तो दूसरे में कम्प्यूटर कक्ष होगा। भविष्य में गांव वालों को तमाम जरूरी सूचनाएं यंही से मिलेंगी व अन्य आन लाइन भी कार्य होंगे।इसमें महिला व पुरुष दो शौचालय बने हैं व स्नानागार बना है। बीच में एक हाल है जिसमे मीटिंग होगी। पल्ले खिडको रंग रोगन के साथ उसे सुसज्जित किया गया है । प्रधान इसे किस कदर अच्छा बनवाना चाहते थे यह इस बात से जाना जा सकता है कि दिल्ली में लीवर के ऑपरेशन से जैसे ही स्वस्थ्य हुए पहले वे पंचायत घर निर्माण को ही पूंछे। । धूमधाम से हुआ लोकार्पण रू शनिवार को विधायक शरद अवस्थी द्वारा मौके पर जाकर जब इसका धूमधाम से लोकार्पण किया गया तो मौजूद लोग उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहे। हालांकि इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बीमारी के चलते नही पँहुचे किन्तु उनके घर के लोग मौजूद रहे। वे मोबाइल वाट्सएप पर कार्यक्रम के बारे में लिख कर पूंछते रहे।विधायक ने कहा कि सभी गांव के लोग इसी तरह का मजबूत व सुंदर पंचायत घर बनाएं । सुरेश सिंह,दुर्गेश सिंह,गुड्डू ,अभय सिंह ,नंद कुमार सिंह, अजीत सिंह,अजय यादव, आदि ने सभी का स्वागत किया।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

