बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से 39 हजार रुपये नकद बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक मैनुअल इण्टलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त श्याम लाल पुत्र कुन्नू बाबा निवासी गढ़ी सफेदाबाद को ग्राम तिलकपुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 39 हजार रुपये भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभियुक्त श्याम लाल शातिर चोर है और उस पर जनपद के विभिन्न थानांे में मुकदमें दर्ज हैं। जिसको पुलिस की काफी दिनों से तलाश थी। आखिरकार श्यामलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

