पुलिस ने तमंचे के साथ दो को किया गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। थाना सुबेहा पुलिस ने किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद किया। मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर थानाध्यक्ष सुबेहा संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चकौरा तिराहे के निकट किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे कोठी थाना क्षेत्र के रैसंडा गांव निवासी राहुल पुत्र रमेश चंद्र सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा निवासी विजय कुमार पुत्र लल्लन प्रसाद को धर दबोचा स इन दोनों के पास से पुलिस ने 12 बोर के दो तमंचे तथा जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

