पुण्यतिथि पर वीर सपूतों को किया याद आर्यावर्त नागरिक सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में हुई श्रद्धांजलि सभा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। देश के महान क्रांतिकारी एवं आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की आज पुण्यतिथि है। 23 मार्च 1931 को सेन्ट्रल जेल लाहौर में इन आजादी के परवानों को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी फंदे पर लटका दिया था। साम्राज्यवाद मुर्दाबाद और इंकलाब जिन्दाबाद के नारे बुलंद करने वाले माँ भारती के यह तीनों वीर सपूत हंसते हंसते फांसी के फंदे की ओर बढ़ रहे थे, और जुबां पर यह गीत कभी वो दिन भी आएगा, कि जब आजाद हम होंगें! ये अपनी ही जमीं होगी, ये अपना आसमाँ होगा!! और फंदे पर झूल गये। आर्यावर्त नागरिक सेवा ट्रस्ट एवं जन सूचना अधिकार जागरण संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज गांधी भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अमर हुतात्मा माँ भारती के वीर सपूत सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु के बलिदान दिवस पर विनम्र भाव से चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में आर्यावर्त नागरिक सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष लवकुश शरण आनंद, जन सूचना अधिकार जागरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष(कार्यकारी) अधिवक्ता सत्येन्द्र दास, अधिवक्ता भूपेन्द्र पाल सिंह शैंकी, संतोष शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष सिंह, अनिल यादव, अधिवक्ता रवि कश्यप, मृत्युंजय शर्मा, रंजय शर्मा, अधिवक्ता अंकुर गणेश त्रिवेदी, विनय सिंह, सत्यवान वर्मा, पीके सिंह, आसिफ हुसैन, विजय कन्नौजिया समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

