छात्राओं को दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। स्कूली छात्राओं में सुरक्षा का जज्बा जगाने के लिए शासन के निर्देश पर जूडो कराटे का प्रशिक्षण की शुरुआत परिषदीय विद्यालयों में हो चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जूडो कराटे प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों में तैनात खेल अनुदेशक का चयन प्रशिक्षक के रूप में किया गया। उच्च प्राथमिक स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा में पारंगत किया जाएगा शिक्षा क्षेत्र हैदरगढ़ के 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 2000 बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण 10 खेल अनुदेशकों के द्वारा दिया जा रहा है प्रत्येक अनुदेशक को दो विद्यालय आवंटित किए गए हैं जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है पहले चरण में सर्वाधिक छात्राओं की संख्या वाले स्कूलों का चयन किया गया है इसके बाद योजना के विस्तार की भी तैयारी है हर ब्लॉक से छात्रों की अधिक संख्या वाले स्कूलों को चिन्हित कर के शिक्षकों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ में कमपोजिट विद्यालय बीजापुर में मंजू देवी साथ ही विद्यालय बेहटा हैदरगढ़ में मालती श्रीवास्तव के विद्यालय में खेल अनुदेशक व जूडो प्रशिक्षक ध्रुव अवस्थी की देख रेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा छात्राओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर खेल अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है। जो 3 मार्च से आवंटित विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिससे जूडो कराटे सीख कर छात्रा आत्मरक्षा कर सके प्रशिक्षण के दौरान शरीर को तरोताजा रखने के लिए व्यायाम तथा आसनों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि बालिकाएं इस विधा को सीख कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आधुनिक सामाजिक परिवेश में आए विषम परिस्थितियों का स्वयं सामना करते हुए अपनी सुरक्षा कर सकेंगे। जिला सचिव व स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि बालिकाओं में आत्मरक्षा आत्मनिर्भर होने तथा बालिका सशक्त भाव की दिशा में बालिकाओं का सर्वांगीण विकास की ओर जूडो कराटे प्रशिक्षण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!