ड्रेनों की सफाई के नाम पर हुआ धन का बंदरबांट

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ड्रेनों की सफाई के नाम पर खेला जा रहा है भ्रष्टाचार का खेल। सरकारी धन की बर्बादी कहें या बंदरबांट के चक्कर में बाढ़ विभाग द्वारा कराई जा रही है ड्रेनों की सफाई में ठेकेदारों के द्वारा मानकों का ध्यान नही रखा गया। नियमों को ताख पर रखकर ड्रेनों की सफाई की गई है। बीच-बीच में मिट्टी और झाड़ सफाई के बावजूद भी पड़ी हुई है। ड्रेनों की सिल्ट किनारे पर ही लगा दी गई। जो आने वाले समय में स्वतः गिरकर ड्रेनों में ही पुनः समाहित हो जाएगी। जिससे सफाई के नाम पर सरकार द्वारा किया जा रहा लाखों रुपए का खर्च बर्बाद हो जाएगा। बाढ़ खंड विभाग द्वारा सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में आनन-फानन में एक सप्ताह के अंदर डूडी महमूदाबाद मुस्काबाद खजुरिहा आदि कई ट्रेनों की सफाई कराई गई है। ठेकेदारों द्वारा इन ड्रेनों की सफाई में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। अधिकांश माइनरों में जो सड़कों से ओझल हैं वहां पर पूरी तरह से सफाई नहीं की गई है। खजुरिया ड्रेन की सफाई में तो कई जगह मिट्टी के बांध बने हुए हैं जिनको लोग आवागमन का साधन बना चुके हैं। ग्रामीणों की माने तो डूडी ड्रेन की सफाई के दौरान ठेकेदार द्वारा मानक से अधिक मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्राली से लादकर अनयत्र भिजवाई गई है। जिससे पता चलता है कि ट्रेन की मिट्टी खोदकर बाहर बेची गई। इस संबंध में सहायक अभियंता वीरेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि ड्रेनों की सफाई में मिट्टी निकाल कर बाहर भेजने का कोई परमिशन नहीं है। यदि सफाई मानक के अनुसार नहीं की गई है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!