जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत नरही स्थित कंटेटमेंट ज़ोन व आसपास के क्षेत्र का किया निरीक्षण ।

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

 लखनऊ जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश ने कोविड-19 केे संक्रमण से बचाव हेतु नरही स्थित कंटेटमेंट ज़ोन व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और भ्रमणशील रहकर उक्त क्षेत्रो में कोविड प्रोटोकॉल का अनुंपालन, सैनीटाइजेशन आदि सम्बन्धी सभी कार्य व व्यवस्थाओं को देखा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु जहां से नए केस आ रहे है उन एरिया को कंटेट किया जा रहा है। उक्त एरिया में थानावार गठित टीमो के द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित प्रोटोकाॅल व गाइड लाइन्स का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है तथा यह भी सुनिश्चित कराया जा रहा है कि मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग एवं सेनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण में पाया गया कि जिन एरिया से नए केस आ रहे है उन एरिया को बैरिकेडिंग के द्वारा कंटेन किया गया है। साथ ही साथ नगर निगम की टीमो के द्वारा निरन्तर साफ सफाई व सैनेटाइज़ेशन का कार्य किया जा रहा है। RRT टीमो के द्वारा उक्त एरिया में पॉज़िटिव आए हुए लोगो की कंटैक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग होती पाई गई।

निरीक्षण में जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि कोविड-19 से सम्बन्धित नियम, प्रोटोकाॅल एवं गाइड लाइन्स का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम-205 की धारा-51 एवं भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी के पी सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!