बाराबंकी। देवा स्थित, अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली में छात्र छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओ ने होली पूर्व के अवसर पर एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति होली गीत अंसरा में होली खेले सब बच्चे जैसे की प्रस्तुति भी किया। विद्यालय प्रधानाचार्य अंगद कुमार कश्यप ने अपने बधाई उद्बोधन में छात्र, छात्राओ तथा अभिभावकों एवं क्षेत्र वासियो को सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाते समय कोरोना 19 के बचाव के बारे मे बताते हुए कहा कि इस बार जितना हो सके कम से कम जल रंगो का प्रयोग कर होली का त्योहार मनाए। इस अवसर पर आस्था बाजपेई, सोनी वर्मा, बबिता यादव समीरा बानो अवधेश कुमार यादव, आदि उपस्थित थे।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

