बेनी बाबू ने समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाया: अखिलेश यादव स्व. बेनी बाबू की पुण्यतिथि कार्यक्रम में बोले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे नेता रियाज़

जैदपुर बाराबंकी जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाराबंकी के आगमन पर सैकड़ों गाड़ियों के साथ कार्यक्रम पर पहुंचे माना जाता है कि जनपद बाराबंकी में सबसे अधिक गाड़ियों का काफिला नेता रियाज का रहा है

बाराबंकी। बेनी बाबू ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सूबे में सरकार बनाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाया है। बाराबंकी समाजवादी जिला है। जब बाराबंकी जीतता है तभी सूबे में सरकार बनती है। आज बेनी बाबू की पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेकर जाएं कि 2022 में समाजवादी सरकार बनाएंगे। यही बाबू जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
यह बात नगर के चैपुला चैराहा स्थित मोहनलाल डिग्री कालेज में दिग्गज समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व मंख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
श्री यादव ने स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के उपरान्त उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया।
श्री यादव ने कहा कि बेनी बाबू जीवन भर गरीबों, शोषितों एवं वाछितों को मुख्यधारा में लाने का काम करते रहे। जिन लोगों को कभी सम्मान नहीं मिला उनके लिए लड़ते रहे। वह गरीबी से निकल कर गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे। वह कभी भी अपने सिद्धान्त से पीछे नहीं हटे। खुशहाली की तरफ ले जाने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।


श्री यादव ने कहा कि देश में ईस्ट इंडिया कम्पनी कारोबार करने आयी थी। उसमें एक कानून पास हुआ। वह कब सरकार बन गई कोई नहीं जानता। अब भाजपा सरकारी चीजों को कम्पनियां बना रही है। यदि सरकारी चीजें कम्पनियां बन जायेगीं तो हमारे और आपके अधिकारों का क्या होगा।
पूर्व कैबिनेट मेंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि आज ही के दिन हम सबके नेता बाबू जी ने अन्तिम सांस ली थी। जिस समय मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबू जी का अन्तिम दर्शन करने पहुंचे। बाबू जी ने बाराबंकी में विकास की नई इबारत लिखी। हम संकल्प लेते हैं कि पिता जी के रास्ते पर चलकर गरीबों और पीड़ितों की सेवा करेंगे। उन्होने जनता का आभार जताते हुए कहा कि आपकी मौजूदगी इस बात का विश्वास दिलाती है कि सूबे में सपा की सरकार बनायेंगे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनायेंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि बेनी बाबू समाजवादी आन्दोलन के बड़े नेता थे उनके व्यक्तित्व की जितनी चर्चा की जाये कम है। नेता जी व बेनी बाबू के अथक प्रयास से समाजवादी आन्दोलन बढ़ा।

सपा प्रवक्ता एवं एमएलसी राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि बेनी बाबू गरीबों, किसानों, मजदूरों और नौजवानों की आवाज उठाते रहे। आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। हम यह संकल्प लें कि आने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी का परचम सूबे में ही नही बल्कि दिल्ली के लालकिले तक लहराये।
विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बेनी बाबू के साथ बिताये कई सस्मरण सुनाए। समारोह का संचालन एमएलसी राजेश यादव ने किया। समारोह के दौरान स्व. बेनी प्रसाद वर्मा के दोनो बेटे राकेश वर्मा एवं ऋषि वर्मा ने बेनी बाबू का स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं आयोजकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर समारोह को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, इन्द्रजीत सरोज, पूर्व सांसद रवि वर्मा, फरीद महफूज किदवई, राजा राजीव कुमार सिंह, विधायक गौरव रावत, सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज, पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राम मगन रावत सहित कई सपा के वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Don`t copy text!