सिद्धू ने लगवायी कोविड-19 का पहला टीका
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। एक बार फिर देश में कोरोना जैसी महामारी ने पैर पसारना शुरु कर दिया है। वहीं केन्द्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लगाने के लिये लोगों से अपील कर रही है। जनपद में भी भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोरोना वैक्सीन का डोज लगवा चुके हैं। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ अपनी पत्नी के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर कोविड-19 की वैक्सीन प्रथम डोज लगवायी। वैक्सीन लगवाने के बाद सिद्धू ने जनपदवासियों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिये भारत में बनी स्वदेशी वैक्सीन लगवाये। उन्होने कहा कि हमारी देश बनी वैक्सीन जो अब देश-विदेश में लगवायी जा रही है और विदेश में लाखों की संख्या में वैक्सीन भेजी जा चुकी है। यह हमारे लिये खुशी की बात है। श्री सिद्धू ने आगे कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिये आप लोग आगे आये।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

