शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा मय कारतूस बरामद ।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 29.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कासिम पुत्र सुबराती निवासी दक्षिणी टोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबकी को आर्मी परिसर बाउण्ड्री वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 349/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त–
कासिम पुत्र सुबराती निवासी दक्षिणी टोला बंकी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबकी

पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री सुधीर कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. का0 शशिकान्त यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!