बड्डूपुर पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद ।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी थाना बड्डूपुर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
आज दिनांक 31.03.2021 को थानाध्यक्ष बड्डूपुर श्री गजेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सिराज पुत्र खालिक निवासी खिंझना थाना बड्डूपुर जनपद बाराबकी को गढ़ी तिराहा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 61/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त–सिराज पुत्र खालिक निवासी खिंझना थाना बड्डूपुर जनपद बाराबकी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

