संत सेना के जिला महासचिव बने महंत कमल दास

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने संत इकाई संत सेना का विस्तार करते हुए बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेहरा देवी अमरा हनुमान मंदिर के महंत कमल दास को संत सेना बाराबंकी का जिला महासचिव नियुक्त किया है। सोमैय्या नगर शिवसेना जिला कार्यालय पर कमल दास को जिला प्रमुख शिवसेना मनोज विद्रोही ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया और आशा जताई कि वे निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संत समाज को शिवसेना से जोड़ने का कार्य करेंगे इस अवसर पर संत सेना जिला प्रमुख नागा श्यामपुरी बाबा भी उपस्थित थे। श्री दास की नियुक्ति पर शिवसेना जिला प्रधान महासचिव पं संजय शर्मा, कमलेश सिंह चैहान, दीपू बाल्मीकि, सूरज जायसवाल, अजय गुप्ता, सुशील जायसवाल, पं दिव्य प्रकाश पाठक, मनोज सिंह मिन्टू आदि ने हर्ष प्रकट करते हुए बधाई दी है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!