मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने भयारा मोड़ के निकट आम की बाग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आमर्स एक्ट की कार्यवाही की है। प्रभारी अधिकारी विजेंद्र शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक भयारा मोड़ के निकट आम की बाग में एक युवक खड़ा है जो संदिग्ध लग रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाल, हेड कॉन्स्टेबल चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने युवक को कब्जे में लेते हुए जमातलासी ली तो उसके कब्जे से एक अदद चाकू बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक संजय कुमार पुत्र रामनरेश निवासी कोठी डीह निकट विकास भवन नगर कोतवाली के विरुद्ध आमर्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

