थाना बड्डूपुर व थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 03 गिरफ्तार
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
बाराबंकी कोतवाली नगर, थाना बड्डूपुर व थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़, 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर/फतेहपुर/रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, दरियाबाद, बड्डूपुर के नेतृत्व में दिनांक 02.04.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में निर्मित/अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस, एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-372/21, थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 72/21, थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0-63/21 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा चोरी-छिपे स्थान बदल-बदलकर अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जाता है,जिन्हें ग्राहक मिलने पर ढ़ाई से तीन हजार रूपये प्रति तमंचा बेच दिया जाता है एवं उससे प्राप्त धन से अपने व अपने परिवार का जीवन यापन किया जाता है। अभियुक्तगण शातिर व अभ्यस्त अपराधी हैं। इनके विरूद्ध जनपद बाराबंकी सहित अन्य जनपदों में मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त साहबदीन कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसका एचएस नं0 84 ए है। अभियुक्त साकिर अली पूर्व में भी बस्ती, गोरखपुर, बाराबंकी आदि जनपदों से जेल जा चुका है, जिसके ऊपर लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अभियुक्त अनिल कुमार जो पूर्व में भी बाराबंकी के विभिन्न थानों से जेल जा चुका है, जिसके ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त-1- साहबदीन पुत्र राजू निवासी धरसनिया कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी। (उम्र- 45 वर्ष) (कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार)2- साकिर अली पुत्र मुन्ना निवासी नगरा थाना पटरंगा जनपद आयोध्या। (उम्र-32 वर्ष) (थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार)3- अनिल कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी गौसापुर मजरे कतुरीकला थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी। (उम्र-30 वर्ष) (थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार)
आपराधिक इतिहास-
1- साहबदीन पुत्र राजू निवासी धरसनिया कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।(एचएस नं0 84 ए को0नगर)
1. मु0अ0सं0 208/90 धारा 395/397 भादवि0 कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 260/90 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 336/2000 धारा 394 भादवि0 कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 855/09 धारा 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2- साकिर अली पुत्र मुन्ना निवासी नगरा थाना पटरंगा जनपद आयोध्या।
1. मु0अ0सं0 520/13 धारा 3/5A/8 गोवध अधिनियम थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती।
2. मु0अ0सं0 521/13 धारा 307/34 भादवि0 थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती।
3 . मु0अ0सं0 522/13 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती।
4. मु0अ0सं0 981/10 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 983/10 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी।
3- अनिल कुमार पुत्र बेचेलाल निवासी गौसापुर मजरे कतुरीकला थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी।
1. मु0अ0सं0 68/12 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 108/12 धारा 307 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 110/12 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0 107/17 धारा 147/452/323/504/506/526/352 भादवि थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0 480/18 धारा 392/411 भादवि थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

