पूर्व मंत्री गोप के जन्मदिन पर युवजन सभा ने किया हवन पूजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। शनिवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के जन्मदिन के मौके पर आवास विकास हनुमान मंदिर पर उनकी लंबी आयु के लिए विधि विधान से हवन यज्ञ कराया गया। हवन यज्ञ में पार्टी के पदाधिकारियों ने अरविंद कुमार सिंह गोप के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से मनोकामना की। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि अरविंद कुमार सिंह गोप पूरे प्रदेश के लाखों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। इन्होंने अपना राजनीतिक जीवन नेताजी मुलायम सिंह यादव के संरक्षण में शुरू किया राजनीत के शुरुआती दौर में लखनऊ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हुए उसके बाद से लगातार जिले से लेकर प्रदेश के युवाओं में एक अपनी अलग पहचान बनाई और नौजवानों किसानों के हक की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक पूरी मजबूती से उठाया इसी की वजह से नेताजी मुलायम सिंह यादव से लेकर आज अखिलेश यादव के काफी नजदीकी और लोकप्रिय हैं। हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की सदा इनका आशीर्वाद हम सब युवाओं को मिलता रहे। इस अवसर पर पूर्व छात्र नेता मनोज वर्मा, मन्नू धनंजय यादव, सोनू, ऋषभ सिंह, प्रशांत गुप्ता, आनंद शुक्ला आदि दर्जनों समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!