डीएम डा. आदर्श सिंह ने किया जिला पंचायत का निरीक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सकुशल, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डाॅ. आदर्श सिंह ने जिला पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकन पत्रों के रख-रखाव, नामांकन पत्रों की बिक्री के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत स्थानीय चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत विकास खण्ड सिद्धौर, तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले मतगणना केन्द्रों का भी उपजिला मजिस्ट्रेट हैदरगढ़ की उपस्थिति में निरीक्षण किया। हैदरगढ़ के ग्राम्यांचल महाविद्यालय का, त्रिवेदीगंज स्थित बैजनाथ शिवबालक डिग्री कालेज तथा गंगा देवी लाल बहादुर पीजी काॅलेज पूरेरूद्र-उस्मानपुर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम और मतगणना स्थल सही पाने पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि जतायी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारीएकता सिंह, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!