पुलिस ने कस्बा बड्डूपुर में किया फ्लैग मार्च

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को पुलिस ने कस्बा बड्डूपुर में फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर अंग्रेजी एवं देसी शराब की दुकानों व होटलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। फ्लैग मार्च कर क्षेत्रीय ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास दिलाया। बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस व्यवस्था चाक-चैबंद होने का संदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगामी होने वाले किया स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण जनता अपना वोट निर्भय होकर मतदान कर सकता है। कोई प्रत्याशी अगर किसी को कोई लालच देता है तो जानकारी होने पर उसके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आपके साथ सदैव हर वक्त जनता के साथ है। पुलिस द्वारा बड्डूपुर चैराहा तथा कस्बों में फ्लैग मार्च किया गया।इस मौके पर भगौली चैकी इंचार्ज जवाहर लाल द्विवेदी, उपनिरीक्षक राधेश्याम गुप्ता, घनश्याम सिंह, दीपक कुशवाहा, पन्नालाल सोनी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह रामस्वरूप वर्मा उदय शंकर सिंह ,अजीत सिंह ,सुभाष यादव, रमेश पटेल, सौरभ यादव, आदित्य कुमार सिंह, मोनू यादव, आशीष सिंह राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल महिमा पांडे य, करिश्मा, प्रीती, काजल सिंह, विमलेश, आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!