शाहेनूर निजामी के नामांकन से बंकी वासियों में उत्साह
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
-जनता से मिल रहे समर्थन का दिया धन्यवाद! -भ्रष्टाचार को खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता: निजामी
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के उप चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार शाहेनूर निजामी ने किया नामांकन, निजामी के नामांकन के बाद से बंकी नगर पंचायत में सियासत तेज हो गई है। लोगों से मिलने वाले समर्थन का दिया धन्यवाद। बताया कि भ्रष्टाचार को खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री निजामी ने आज सादगी के साफ अपना नामांकन दाखिल किया। जिससे उनके समर्थकों में काफी उत्साह पैदा हो गया वही प्रतिद्वंद्वियों में सनसनी फैल गई है। श्री निजामी का काफिला आम जनता से मिलते हुए पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचा जहां पर उनके समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा समर्थकों द्वारा उत्साह बढ़ाया गया। मालूम हो कि श्री निजामी के दावेदारी प्रस्तुत करने से कई प्रत्याशियों में खलबली मच गई है। कस्बा में हो रहे उपचुनाव में निजामी के आने के बाद चुनाव का रूख ही बदल गया है, राजनैतिक विश्लेषकों के समीकरण धरे के धरे रह गये हैं। वर्तमान समय में चुनाव काफी रोचक व त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है।
इस सम्बंध में जब श्री निजामी से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि बंकी कस्बे का विकास और भ्रष्टाचार को खत्म करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है और मैं अपने किये हुए सभी वादों को एक वर्ष में पूरा करके पुनः पंचवर्षीय चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित होऊँगा। हमारी देश की जनता से अपील है कि जनता वोट जात पात न दे और प्रत्याशी की योग्यता को देखकर मतदान करे तभी भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। बंकी की जनता से हमारी अपील है कि वह वंशवाद की राजनीति के चक्कर में न पड़े, निर्भीक को मतदान करें तभी बंकी नगर पंचायत का नाम प्रदेश की श्रेष्ठ पंचायत की सूची में होगा।
नामांकन के समय मौजूद लोगों में वासी युसूफ, मोहम्मद फैयाज, जावेद खान, हाजी हसन, शहजाद, अकरम, मोहम्मद जियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद अकरम, इकराम अनवर हुसैन, सहाबुद्दीन नेता, अब्दुल सलाम, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अरशद, मोहिन अहमद, मोहम्मद रईस पूर्व सभासद रईस, अकील मतिउर रहमान अन्य समर्थक मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

