एआईएमआईएम का सदस्यता अभियान जुड़े कार्यकर्ता

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला महासचिव फैसल मलिक के हाथो नसरुद्दीन मलिक, मोहम्मद अताउल्लाह, दिनेश रावत, जियाउद्दीन, अब्दुल रहमान, सैफुल्लाह, जियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद मकसूद, शहाबुद्दीन, मोहम्मद अफजाल एवं दिनेश गौतम ने सदस्यता ग्रहण की। जिन्हे सम्बोधित करते हुऐ फैसल मलिक ने कहा 2022 की तैयारी 2021 से शुरू कर दी गई है। मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मिशन को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी ग्राम अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष नुक्कड़ सभा करके पार्टी को मजबूत करे। अगर इंसाफ चाहते हो तो मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन को मजबूत करिये। आने वाले 2022 मे मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पूरे दमखम साथ प्रत्याशी उतारेगी। आप लोग मजलिस के प्रत्याशियों को जिता कर भेजिए ताकि आपके हक की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय मे 2022 का विधानसभा चुनाव मजलिस बहुत मजबूती से लड़ेगी, और घर-घर तक सदस्य बनाएंगे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

 

Don`t copy text!