15 अप्रैल तक करवायें पंजीकरण: सीएमओ

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि जन्म से जिन बच्चों के होंठ, तालू कट गये हों या चिपक गये हों उनका निःशुल्क इलाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से प्रदेश के विख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपरस्पेशियालटी हास्पिटल, लखनऊ के प्लास्टिक माइक्रोवैस्कुलर काॅस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा किया जायेगा। जिसका पंजीकरण बीती 1 से आगामी 15 अप्रैल तक कार्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा। उन्होने आगे बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से सम्बद्ध स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के द्वारा कई बच्चों के होठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्मविश्वास जगाती है और इस आत्मविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेषक डा0 वैभव खन्ना और प्रदेश का प्रख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहे हंै। वहीं डिप्टी सीएमओ डा. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि यह बीमारी बच्चों में जन्मजात होती है तथा प्लास्टिक सर्जरी द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान वापस लाई जा सकती है। इस संस्था द्वारा किसी भी उम्र के लोगों का इलाज पूर्णतया निःशुल्क है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक इस प्रोजेक्ट के अन्र्तगत डा0 वैभव खन्ना के नेतृत्व में 10000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क सफल आपरेशन किया जा चुका है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!