शहर की गलियों में सेनेटाइजेशन कार्य शुरु

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। दूसरे चरण की कोरोना महामारी को देखते हुए नगर के वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को नगर के सत्य प्रेमी नगर में स्थानीय सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ’’ज्ञानू’’ की देखरेख में वार्ड की समस्त गलियों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया। देवेंद्र प्रताप सिंह ’’ज्ञानू’’ ने बताया नगर पालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव के आदेशानुसार एवं उप जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार नगर के प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन कराने के लिए रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने सभासदों से भी अपील की है कि महामारी को देखते हुए अपने-अपने वार्डों में कोरोना बचाव के समस्त उपाय लागू कराएं तथा समय-समय पर सैनिटाइजेशन अपने नेतृत्व में कराएं। इस अवसर पर वार्ड के सफाई नायक वीरेंद्र यादव सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!