बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर कुल 15 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

बाराबंकी के विभिन्न थानों द्वारा अभियान चलाकर कुल 15 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 230 लीटर कच्ची शराब मय उपकरण, 45 शीशी देशी शराब व 528 शीशी गैर राज्य में बिक्री हेतु शराब बरामद।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों द्वारा अवैध मद्य निष्कर्षण एवं अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 230 लीटर कच्ची शराब मय उपकरण, 45 शीशी देशी शराब व 528 शीशी गैर राज्य में बिक्री हेतु शराब बरामद किया गया।

➡ थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 45 शीशी देशी शराब विण्डीज ब्राण्ड बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र हरिनाम सिंह निवासी कमरियाबाद सत्यप्रेमी नगर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 45 शीशी देशी शराब विण्डीज ब्राण्ड बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 528 शीशी अरुणांचल प्रदेश में बिक्री हेतु शराब बरामद ।
आज दिनांक 09.04.2021 को थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दिलीप कुमार वर्मा पुत्र बाबूलाल निवासी किला बेलहरी थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 528 शीशी (11 गत्ता, प्रत्येक गत्ते में 48 शीशी) अरुणांचल प्रदेश में बिक्री हेतु शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 77/21 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद ।
आज दिनांक 09.04.2021 को थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. हीरालाल रावत पुत्र स्व0 मुन्नालाल 2. गयादीन कश्यप पुत्र स्व0 गंगाराम 3. धीरजराम कश्यप पुत्र गया प्रसाद निवासीगण जिया का पुरवा मजरे अम्बौर थाना सफदरगंज को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद ।
आज दिनांक 09.04.2021 को थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. अमरचन्द पुत्र दौलतराम निवासी बुढ़नवापुर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी 2. रामचन्द्र पुत्र भवानीप्रसाद 3. रीता पत्नी जगदीश पासी निवासीगण दुर्जनपुरवा मजरे विद्यानगर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब व उपकरण बरामद हुए, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व मु0अ0सं0 110-111/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. दीपू पुत्र जगेशर निवासी देवीगंज थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 2. समरपाल पुत्र कन्धई निवासी ब्राह्मण जमौली मजरे अमहिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126-127/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. विपिन सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी मोहल्ला शाहपुर थाना रूदौली जनपद आयोध्या 2. धर्मपाल पुत्र सुकई निवासी नेवाजपुर थाना रुदौली जनपद आयोध्या को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 10-10 लीटर कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136-137/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
आज दिनांक 09.04.2021 को थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र पुत्तन निवासी पैतेपुर थाना महमूदाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना लोनीकटरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामू रावत पुत्र आयोध्या प्रसाद निवासी मनोधरपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 96/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

➡ थाना कोठी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जगदीश पुत्र सुकरू निवासी मोहब्बतपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 113/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

➡ थाना मो0पुर खाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
दिनांक 08.04.2021 को थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त हरिनाम पुत्र बिहारी निवासी गोड़ियनपुरवा थाना मो0पुरखाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

Don`t copy text!