संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा है: राजेश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकताओ का चुनाव है जिसमे हर बडे़ नेता को कार्यकर्ता बनकर अपने बूथ की जिम्मेदारी संभालनी होगी और ग्रामीण आवाम को प्रदेश की भाजपा की बेरहम सरकार की हकीकत बताना होगा। उक्त बात कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कही। श्री तिवारी ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो से रूबरू होते हुये कहा कि गांव के सरकार के चुनाव मे सबसे अधिक जिम्मेदारी ब्लाक अध्यक्ष, न्याय पंचायत प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष की है और मुझे इस बात की खुषी है कि बाराबंकी जनपद में कांग्रेस का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खडा है इसी का नतीजा है कि 57 सदस्यी जिला पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने 44 प्रत्याशी खडे़ किये है आप पूरी मजबूती से पंचायत का चुनाव लडे़ कामयाबी आपके कदम चूमेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के जनपद आगमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई मे कांग्रेसजनो ने भव्य स्वागत किया। बैठक में मुख्यरूप से पूर्व सांसद आनन्द प्रकाश गौतम, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, सरजू शर्मा, सत्य प्रकाश वर्मा, गौरी यादव, विजय पाल गौतम सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!