बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र के सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर बलरामपुर के स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र विश्राम वर्मा ने आकाश पटेल रुद्र का स्केच ड्राइंग बना कर बलरामपुर से बाराबंकी आकर उन्हें भेंट किया। आकाश पटेल ने उनके स्केच की सराहना की शुभकामनाएं दी कि वह भविष्य में अपनी प्रतिभा से नए मुकाम हासिल करे, परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करे। और कहा कि आज बहुत सारे छात्रों में कई प्रतिभाए कलाए छिपी है लेकिन अभी तक कि वो सभी किसी न किसी दबाव में अपने अंदर छिपी प्रतिभा को आगे नही ला पा रहे थे लेकिन नई शिक्षा नीति आने के बाद सभी छात्र अपने पसंदीदा विषय चुन कर उन्हें जिस भी विषय मे रुचि है उसे ले सकते है। विश्राम वर्मा छात्र होने के साथ ही बलरामपुर के कई स्कूलों में निःशुल्क कला छात्रों को सिखाते है इसके साथ ही वो अपना यूट्यूब चैनल चला कर चित्र कला सिखाते है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

