झोलाछाप डाक्टर की शिकार हुई महिला, मौत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला अन्तर्गत एक झोलाछाप डाक्टर ने एक महिला की जान ले ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होने पुलिस से शिकायत की पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद झोलाछाप डाक्टर अपनी दुकान बंद करके फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार थाना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा चैकी के ग्राम तड़वा गांव निवासी झुर्री भारती की 45 वर्षीय पत्नी मझलो सुबह घर का काम निपटाने के बाद कमर में हो रही दर्द की दवा लेने पास की छेदा स्थित कस्बे में आई थी साथ में भतीजा भी था छेदा पुलिस चैकी के पास झोलाछाप डॉक्टर ने कुछ दवाइयां दी और एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद महिला अपने गांव की ओर कुछ दूर चली थी कि महिला बोहोश होकर गिर गई सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सीएचसी सूरतगंज ले गए जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया मृतक महिला के पति और भतीजे का आरोप है कि डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद ही महिला की हालत बिगड़ी है वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!