सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैलारायगंज के एक व्यक्ति की कोरोना से हुयी मृत्यु परिवार में मचा कोहराम। बताते चलें कि ग्राम प्रधान पद पर मेलारायगंज से चुनाव लड़ रहे नादिर हाशमी दस दिनों पूर्व बीमार हुए थे जिन्हें लखनऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जंहा पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। नादिर हाशमी के समर्थकों ने नादिर हाशमी की नाजुक देखते हुए उनकी पत्नी का प्रधान पद पर पर्चा दाखिल कराया है। नादिर हाशमी की आज मृत्यु होने की सूचना पर ईष्ट मित्र सभी हैरत मे पड़ गये और दूरभाष पर जानकारी लेकर सैकड़ों लोग कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए मेलारायगंज पंहुच कर शोक संवेदना व्यक्त करते किया।
टूर्नामेंण्ट का उद्घाटन
सिद्धौर बाराबंकी। भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य भगवंत लाल रावत में शनिवार को वलीनगर मजरे मंसारा में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद से जहां हमारा शरीर चुस्त एवं दुरुस्त रहता है वही लोगों को एक टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने के लिए एक मंच प्रदान करते है। इस अवसर पर राहुल राकेश कुमार बिंद्रा प्रसाद बनवारीलाल विजय बहादुर रामनरेश राज कुमार विनय कुमार रमेश ओमप्रकाश रामविलास तथा शिव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

