चुनाव चिन्ह पाने के लिये ब्लाकों पर जमकर लगी भीड़
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य हो रहा था। चुनाव चिन्ह पाने के लिये ब्लाक मुख्यालयों पर हजारों की भीड़ लग गयी। पुलिसकर्मियों को भीड़ पर काबू पाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोरोना काल में ब्लाक मुख्यालयों पर सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाया गयी। तृतीय चरण में होने वाले बाराबंकी जनपद के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को दोपहर 2 बजे तक पर्चा वापसी और उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य होना था। बाराबंकी के विकास खण्ड बंकी, हरख, देवा, त्रिवेदीगंज, सूरतगंज, हरख, पूरेडलई, रामनगर, फतेहपुर, बनीकोडर, निन्दूरा, हैदरगढ़, सिद्धौर, मसौली, सिरौलीगौसपुर आदि मुख्यालयों पर प्रातः 8 बजे से ही नाम वापसी और चुनाव चिन्ह पाने के लिये प्रत्याशियों की लम्बी भीड़ लग गयी थी। दोपहर 2 बजे तक तो पर्चा वापसी के लिये जमकर खेल खेला गया। अधिकांश प्रत्याशी यह चाह रहे थे कि किसी तरह से उनके विरोधी अपना नामांकन वापस ले लें तो वह र्निविरोध निर्वाचित हो जायें। दोपहर 2 बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन के लिये जो प्रक्रिया शुरु हुई वह देर शाम तक जारी रही। ब्लाक मुख्यालय परिसर से लेकर प्रमुख सड़कों तक भीड़ो का रैला देखने को मिल रहा था। स्थानीय प्रशासन प्रत्याशियों की लम्बी लम्बी लाइने बनवा करके भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। सबसे ज्यादा खराब हालत विकास खण्ड बंकी में देखने को मिली। पुलिसकर्मियों ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों की लम्बी लम्बी लाइने लगवा दी थी। जिसके कारण बाराबंकी देवा मार्ग में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मी भीड़ पर काबू पाने के लिये लाठी पटकते नजर आये।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

