लावारिश नवजात बालिका को चाइल्ड लाइन ने अस्पताल में कराया भर्ती,
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
मो0पुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में तालाब के किनारे झाड़ियों में मिली थी लावारिश
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में बीते रविवार को तालाब के किनारे झाड़ियों में लावारिश दशा में एक नवजात बालिका बरामद हुई थी जिसे स्थानीय निवासी ममता तिवारी पत्नी राम सांवले तिवारी ने अपनी गोद देकर पालन पोषण करना शुरू कर दिया था, नवजात मिलने की सूचना पर चाइल्ड लाइन 1098 की टीम सक्रिय हुई और पुलिस की मदद से नवजात को अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति/न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित कराया। समिति/न्यायपीठ ने नवजात के इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया जिससे चाइल्ड लाइन ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करा रही है। वहीं नवजात को पाने के लिए गांव के कई लोगों का दबाव चाइल्ड लाइन पर आने शुरू हुए। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य जीनत बेबी एवं प्रदीप कुमार ने कानून का हवाला देकर सभी को बताया कि किशोर न्याय(बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 में प्रावधान दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति किसी लावारिश बच्चे को अपने आप से गोद नही ले सकता है।
लावारिश दशा में प्राप्त होने के 24 घण्टे के अन्दर बच्चे को बाल कल्याण समिति/न्यायपीठ के समक्ष उपस्थित कराना अनिवार्य है, यदि ऐसा नही किया जाता है तो कानून का उल्लंघन होता है हौर सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही भी की जा सकती है। बाल कल्याण समिति/न्यायपीठ ही लावारिश बच्चों की गार्जियन होती है, उसके आदेश से ही बच्चे का विधिक संरक्षण प्रदान कराया जायेगा। जिस किसी को बच्चें को गोद लेना है वह केन्द्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण(कारा) में आवेदन करे, कारा की गाइडलाइन के अनुरूप ही गोद देने की प्रक्रिया की जाती है।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

