बाराबंकी। वरिष्ठ पत्रकार ताविषी श्रीवास्तव, लब्ध प्रतिष्ठ कवि वाहिद अली वाहिद, हिन्दुस्तान पेपर कारपोरेशन के पूर्व प्रबंधक रमेश चन्द्र सिंह एवं समाजसेवी नसीम अहमद खान के असमायिक निधन पर गांधी भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि ताविषी श्रीवास्तव अंग्रेजी समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार थी। वह पत्रकारिता जगत में ईमानदार, विनम्र, शालीन व्यवहार के लिए हमेशा याद की जाएंगी। वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा ने ताविषी श्रीवास्तव को गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों से अवगत कराया। जिससे वह काफी प्रभावित थी। उन्होंने मानवीय मूल्यों, सामाजिक सरोकार और विकासपरक पत्रकारिता से पत्रकारिता जगत में एक मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि वाहिद अली वाहिद गंगा जमुनी तहजीब और भारतीय संस्कृति को जीने वाले कवि व गीतकार थे। वह कबीर, रहीम और रसखान की परम्परा के कवि थे। उनका गांधी जयन्ती समारोह के कवि सम्मेलन में विगत तीन दशकों से जुड़ाव था। वह प्रसिद्ध गीतकार स्व. निर्मला वर्मा (सीतापुर) के बाराबंकीके कार्यक्रम में आते थे। श्री शर्मा ने कहा कि स्व. रमेश चन्द्र सिंह कोलकता हिन्दुस्तान पेपर कारपोरेशन के प्रबंधक पद से सेवानिवृत थे। उन्हें गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट से जोड़ने का काम समाजसेवी हरीश सहगल गाजियाबाद ने किया। उनके द्वारा समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और आत्मिक व्यवहार के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वहीं समाजसेवी नसीम अहमद खान का बाराबंकी में खेलकूद एवं सामाजिक कार्यो को गति प्रदान करने में अद्वितीय योगदान रहा। सभा के अन्त में दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, साकेत मौर्या, बाबू जमील उर रहमान, शिवा शर्मा, सत्यवान वर्मा, रंजय शर्मा, हुमायूं नईम खान, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, मो तौफीक अहमद, पीके सिंह, मनीष सिंह, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
दानिश सिद्दीकी के पिता का निधन
बाराबंकी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी के पिता मो. मोबिन सिद्दीकी का मंगलवार की सुबह हृदयघात पड़ने से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी व पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गये। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। आज अचानक उनका हृदयगति रूकने से निधन हो गया। दानिश के पिता एक स्वावलम्बी और स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राकेश वर्मा, हाजी फरीद महफूज किदवई, पूर्व सांसद रामसागर रावत, एमएलसी राजेश यादव, विधायक सुरेश यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अमद, मो अदनान हुसैन, हफीज भारती, डा कुलदीप सिंह, आशीष सिहं आर्यन, शाफे जुबेरी, प्रीतम सिंह वर्मा, हुमायूं नईम खान सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

