अरब देशों को ईरान के क़रीब लाने में मेहनत कर रहा है इराक़, ईरानी राजदूत ने कहा हम बग़दाद की कोशिशों का स्वागत है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

इराक़ में ईरान के राजदूत ईरज मस्जेदी ने कहा कि ईरान बग़दाद की ओर से मध्यस्था की कोशिशों का स्वागत करता है।

ईरज मस्जेदी ने मंगलवार को प्रकाशित होने वाले अपने साक्षात्कार में कहा कि ईरान बग़दाद की ओर से पड़ोसी देशों और ईरान के बीच मध्यस्था की कोशिशों का स्वागत करता है और इस बारे में बग़दाद प्रशासन को अवगत भी कराया जा चुका है।ईरज मस्जेदी ने कहा कि बग़दाद ने इलाक़े के देशों विशेष रूप से अरब सरकारों के साथ ईरान के संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए मध्यस्था शुरू की है और हम क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूत करने वाले प्रयासों का स्वागत करते हैं।ईरानी राजदूत ने बग़दाद में ईरान और सऊदी अरब के अधिकारियों की अहम मुलाक़ात से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर कोई टिप्पणी नहीं की। फ़्रांस प्रेस ने सोमवार को बग़दाद में ईरान और सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडलों की मुलाक़ात की रिपोर्ट दी थी।सऊदी अरब के सरकारी मीडिया ने इस रिपोर्ट का खंडन किया था जबकि ईरानी अधिकारियों ने इस बारे में कोई भी कमेंट करने से इंकार किया था।ब्रिटेन के फ़ायनेन्शियल टाइम्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि उसने ईरानी और पश्चिमी सूत्रों के ज़रिए इन मुलाक़ातों की जानकारी एकत्रित की।

Don`t copy text!